साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। डी विलियर्स ने बताया है कि उन्होंने अपने करियर के आखिरी दो साल एक आंख के साथ क्रिकेट खेला। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने खुलासा किया कि डॉक्टर भी हैरान थे कि डी विलियर्स ने सिर्फ बाईं आंख के साथ क्रिकेट कैसे खेला।

Advertisement

डिविलियर्स ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन 2021 तक इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखा। हालांकि, उनका आईपीएल करियर भी ज्यादा लंबा नहीं चला और 39 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी ने अपना अंतिम आईपीएल मैच 2021 संस्करण के प्लेऑफ़ में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला, जिसमें आरसीबी हार गई और ना सिर्फ आरसीबी का बल्कि डी विलियर्स का भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना धरा का धरा रह गया।

 
Advertisement

द विजडन से बात करते हुए, डी विलियर्स ने याद किया कि कैसे उनकी आंख की चोट ने उनके करियर को प्रभावित किया। डी विलियर्स ने कहा, "मेरे यंगस्टर ने गलती से अपनी एड़ी से मेरी आंख पर लात मार दी। मेरी दाहिनी आंख की रोशनी वास्तव में खोने लगी थी। जब मैंने सर्जरी करवाई, तो डॉक्टर ने सच में मुझसे पूछा, 'तुम इस तरह क्रिकेट कैसे खेल सकते हो?' सौभाग्य से, मेरी बाईं आंख ने मेरे करियर के आखिरी दो वर्षों में अच्छा काम किया।"

इसके अलावा डी विलियर्स ने ये भी बताया कि 2015 विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद उनके लिए चीजें पहले जैसी नहीं थीं। डी विलियर्स ने कहा, "कोविड ने निश्चित रूप से एक भूमिका निभाई। इसमें कोई संदेह नहीं है। अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से, 2015 विश्व कप ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। मुझे उससे उबरने में थोड़ा समय लगा और फिर, जब मैं टीम में वापस आया तो मैं प्रतिबद्ध होने के लिए तैयार था लेकिन मुझे वैसी संस्कृति महसूस नहीं हुई जिसकी मुझे उस समय वास्तव में आवश्यकता थी।"

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महान खिलाड़ी होने के साथ-साथ, दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास आईपीएल में भी शानदार आंकड़े हैं। डी विलियर्स ने 184 आईपीएल मैचों में 39.71 की औसत और 151.69 की स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए हैं और वो आरसीबी के महान खिलाड़ियों में शुमार हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार