साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स (AB de Villiers ) ने अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। डी विलियर्स जो कि आईपीएल में विराट कोहली की टीम आरसीबी से खेलते थे उनके अचानक लिए गए इस फैसले ने तमाम भारतीय फैंस को निराश किया है। फैंस को उम्मीद थी कि वो अगले साल आईपीएल में एकबार फिर डी विलियर्स को खेलता हुआ देखेंगे लेकिन, ऐसा ना हो सका।

Advertisement

एबी डी विलियर्स ने वीडियो के माध्यम से भारतीय फैंस खासतौर से आरसीबी से जुड़े सभी लोगों को खास संदेश दिया है।

Advertisement

डी विलियर्स ने कहा, 'मैं जीवन भर के लिए RCBian बनने जा रहा हूं। आरसीबी के सेट-अप में हर एक व्यक्ति मेरे लिए परिवार बन गया है। लोग आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन आरसीबी में एक-दूसरे के लिए जो भावना और प्यार है, वह हमेशा बना रहेगा। मैं अब आधा भारतीय हो गया हूं और मुझे इस पर गर्व है।'

बता दें कि 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद डी विलियर्स ने फ्रैंचाइजी क्रिकेट में खेलना जारी रखा था। विशेष रूप से वो आईपीएल खेलते हुए नजर आ रहे थे। 37 साल के इस खिलाड़ी ने 184 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें 39.70 की औसत और 151.68 की स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए हैं। जिसमें तीन शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार