Abu Dhabi Knight Rider vs MI Emirates Dream 11 Team

Advertisement

ILT20 का 11वां मुकाबला अबू धाबी नाइट राइडर्स और एमआई एमिरेट्स के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अब तक एमआई ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं, वहीं दूसरी तरफ अबू धाबी नाइट राइडर्स ने चार मुकाबले खेले हैं और उन्हें चारों में ही हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

इस मैच में आंद्रे रसल पर दांव खेला जा सकता है। इस कैरेबियाई ऑलराउंडर ने अपने पिछले मैच में 29 गेंदों पर तूफानी 57 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाज़ी करते हुए एक विकेट भी चटकाया था। रसल के अलावा निकोलस पूरन को कप्तान बनाया जा सकता है। पूरन ने दो मैचों में 172.54 की स्ट्राइक रेटे से 88 रन बनाए हैं। अपनी टीम में इमरान ताहिर, मोहम्मद वसीम, ड्वेन ब्रावो को भी जरूर शामिल करें।

ABD vs EMI, Pitch Report

यह मुकाबला Sheikh Zayed Stadium में खेला जाएगा। इस मैदान पर बल्लेबाज़ों को मदद मिली है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। बता दें कि पिछले मैच में यहां डेजर्ट वाइपर्स ने 20 ओवर में 219 रन बनाए थे। इसके जवाब में अबू धाबी नाइट राइडर्स 108 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मैच के दौरान एलेक्स हेल्स ने 59 गेंदों पर 110 रन जड़े थे। वहीं आंद्रे रसल और कॉलिन मुनरो ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। आज का मुकाबला भी एक हाई स्कोरिंग गेम हो सकता है।

ABD vs EMI: Where to Watch?

Advertisement

ILT20 लीग के मैच भारतीय फैंस Zee नेटवर्क पर इन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

ABD vs EMI, Dream11 Team

विकेटकीपर: निकोलस पूरन (उपकप्तान), केनर लुईस
बल्लेबाज: ब्रैंडन किंग, मुहम्मद वसीम, विल स्मीड
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल (कप्तान), ड्वेन ब्रावो
गेंदबाजी: फजलहक फारूकी, इमरान ताहिर, लाहिरू कुमारा, ट्रेंट बोल्ट

Advertisement

Abu Dhabi Knight Riders Probable Playing XI

ब्रैंडन किंग, केनर लेविस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, कॉलिन इनग्राम, चरिथ असलंका, आंद्रे रसल, सुनील नारायण (कप्तान), अकील हुसैन, मतिउल्लाह खान, लाहिरू कुमारा, ज़ावर फ़रीद

MI Emirates Probable Playing XI

Advertisement

विल स्मीड, मुहम्मद वसीम, आंद्रे फ्लेचर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, ड्वेन ब्रावो, फजलहक फारूकी, जहूर खान, ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार