Abdullah Fazal Ruled Out of WI vs PAK Test Series: बाबर आज़म (Babar Azam) की कैप्टेंसी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के टूर (Pakistan Tour of West Indies) पर है जहां उन्हें मेजबान देश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (WI vs PAK Test Series) खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला (WI vs PAK 1st Test) आज यानी शनिवार, 25 जुलाई को त्रिनिदाद में खेला जाएगा जिससे पहले मेहमान टीम पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, उनके सलामी बल्लेबाज़ अब्दुल्लाह फ़ज़ल चोटिल (Abdullah Fazal Injured) होने के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
ICC ने खुद अपना एक आधिकारिक बयान साझा करके क्रिकेट फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अब्दुल्लाह फ़ज़ल को तरौबा में ट्रेनिंग सेशन के दौरान लोअर बैक इंजरी हो गई है जिसके कारण वो ये सीरीज नहीं खेल पाएंगे। MRI और मेडिकल जांच के बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन की जरूरत बताई गई है।
गौरतलब है कि अब्दुल्लाह फ़ज़ल पाकिस्तान के एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट की दोनों ही पारियों में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था। 23 साल के अब्दुल्लाह पाकिस्तान के लिए अब तक 2 टेस्ट की 4 पारियों में 141 रन बना चुके हैं। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनकी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड: अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), अब्दुल्लाह फ़ज़ल, अवैस ज़फ़र, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहज़ाद, ग़ाज़ी ग़ोरी, उबैद शाह, अली उस्मान, सऊद शकील।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वाड: ब्रैंडन किंग, तेजनारायण चंद्रपॉल, कवेम हॉज, शाई होप, अमीर जांगू, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, केमार रोच, जायडेन सील्स, किर्क मैकेंज़ी, जोशुआ बिशप, कीमो पॉल, जस्टिन ग्रीव्स।