अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज अब्दुल्ला शफीक के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। पहले टी-20 मैच में शून्य बनाने वाले शफीक दूसरे मैच में भी बिना खाता खोले आउट हो गए। फजलहक फारूकी की पहली ही बॉल पर शफीक एलबीडब्ल्यू हो गए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने रिव्यू भी लिया लेकिन रिव्यू भी उन्हें ना बचा सका।

Advertisement

इस मैच में शून्य पर आउट होते ही शफीक के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शफीक टी-20 इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जो लगातार चार मैचों में बिना खाता खोले आउट हुआ है। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो कोई भी बल्लेबाज कभी भी नहीं तोड़ना चाहेगा लेकिन अब ऐसा लगता है कि शफीक का ये रिकॉर्ड शायद ही कभी टूटे।

Advertisement

शफीक का टी-20 रिकॉर्ड बेशक कैसा भी हो लेकिन जब बात लाल गेंद की आती है तो वो पाकिस्तान के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। शफीक पाकिस्तान के लिए 12 टेस्ट मैचों में 47 से भी ज्यादा की औसत से 2392 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्द्धशतक भी देखने को मिले हैं। ऐसे मे उन्हें इस शॉर्टर फॉर्मैट में इतनी जल्दी जज करना सही नहीं होगा। उन्हें कुछ और मौके दिए जाने चाहिए।

वहीं, शफीक से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी कुछ ऐसी ही वजह के चलते सुर्खियों में थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में सूर्यकुमार खाता तक नहीं खोल पाए। सूर्यकुमार इस सीरीज के तीनों मैचों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे और उनकी खराब बल्लेबाजी के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार