India vs Pakistan Asia Cup 2025:  भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने रविवार (21 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में तूफानी पारी से इतिहास रच दिया।

Advertisement

अभिषेक ने 189.74 की स्ट्राईक रेट से 39 गेंदों में 74 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और पांच छक्के जड़े। इस दौरान अभिषेक ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

सबसे तेज 50 छक्के 

अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान इस फॉर्मेट में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभिषेक संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 20 पारियों में यह कारनामा कर वेस्टइंडीज के एविन लुईस की बराबरी की है। 

धोनी को पछाड़ा

अभिषेक के नाम इस फॉर्मेट में 53 छक्के हो गए हैं और वह बतौर भारतीय टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी (52), संजू सैमसन (52) और शिखर धवन (50) को पछाड़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

अभिषेक ने भारतीय पारी की शुरूआत में शाहीन अफरीदी द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। वह पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने दो दो बार पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा है।  

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहंच गए हैं। उन्होंने चार पारियों में 43.25 की औसत और 208.43 की स्ट्राईक रेट से 173 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार