Abhishek Sharma Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH Vs RR) के बीच PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में SRH के विस्फोटक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका: 25 वर्षीय अभिषेक शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में अपनी पारी के दौरान पांच छक्के लगाते हैं तो वो डेविड वॉर्नर को पछाड़कर IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सर्वाधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। जान लें कि अभिषेक ने अब तक SRH के लिए 139 छक्के ठोके हैं, वहीं डेविड वॉर्नर के नाम आईपीएल में SRH की तरफ से खेलते हुए 143 छक्के दर्ज हैं।
IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा छक्के
- डेविड वॉर्नर - 95 मैचों में 143 छक्के
- अभिषेक शर्मा - 88 मैचों में 139 छक्के
- हेनरिक क्लासेन - 56 मैचों में 118 छक्के
- ट्रेविस हेड - 42 मैचों में 69 छक्के
- केन विलियमसन - 76 मैचों में 64 छक्के
इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि 25 साल के अभिषेक शर्मा IPL में सनराइजर्स के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं। उनके नाम 88 मैचों की 85 पारियों में 2,316 रन दर्ज हैं। उनसे ऊपर इस लिस्ट में सिर्फ डेविड वॉर्नर (95 मैचों में 4,014 रन) और शिखर धवन (85 मैचों में 2,518 रन) ही मौजूद हैं।
खास बात तो ये है कि अभिषेक साल 2026 के आईपीएल में भी जमकर धमाल मचा रहे हैं और सीजन में अब तक 14 मैचों में 43.40 की औसत और 206.22 की स्ट्राइक रेट से 563 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 50 चौके और 43 छक्के जड़े हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कमिंदु मेंडिस, ज़ीशान अंसारी, जेराल्ड कोएट्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तर्माले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार।