Abhishek Sharma Record: टी20 एशिया कप 2025 (T20 Asia Cup 2025) का आगाज मंगलवार, 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होगा जिसके दौरान टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अपने बैट से धमाल मचाकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का एक बड़ा टी20I रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 वर्षीय अभिषेक भारत के लिए अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 33.43 की औसत और 193.84 की स्ट्राइक रेट से 535 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक 46 चौके, 41 छक्के, 2 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी ठोकी है।

Advertisement

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में भारत के लिए खेलते हुए 5 टी20 इनिंग में 22 छक्के ठोकने कारनामा किया है। यहां से अगर वो टी20 एशिया कप के दौरान सिर्फ 4 छक्के और जड़ देते हैं तो वो एक कलेंडर ईयर में देश के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज़ बन जाएंगे।

मौजूदा समय में ये रिकॉर्ड भारत के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2018 में बतौर लेफ्टी बैटर टीम इंडिया के लिए 17 इनिंग में 25 छक्के जड़े थे। अभिषेक शर्मा फिलहाल साल 2025 में 22 टी20 छक्कों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

ये भी जान लीजिए कि भारत के लिए एक कलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड मौजूदा टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है जिन्होंने साल 2022 में 31 इनिंग में 68 छक्के ठोके हैं।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार