आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड के खिलाफ इस मैच में भी खाता नहीं खोल पाए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भी अभिषेक पहले ही ओवर में आउट हो गए। अभिषेक को नीदरलैंड के स्पिनर आर्यन दत्त ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई। 

Advertisement

इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन आर्यन दत्त ने पहले ही ओवर में भारत को पहला झटका देकर इस फैसले को गलत साबित कर दिया। पारी के पहले ओवर की पहली दो गेंदें डॉट खेलने के बाद अभिषेक ने तीसरी गेंद पर भी हवाई शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधा स्टंप पर जा लगी। उनके बोल्ड होने का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की जगह अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम पाकिस्तान को मात देकर पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है ऐसे में ये मैच उनके लिए सुपर-8 से पहले अच्छा टेस्ट साबित हो सकता है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

भारत प्लेइंग (XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

नीदरलैंड प्लेइंग (XI): मैक्स ओ'डॉड, माइकल लेविट, बेस डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमेन, जैक लायन-कैशेट, रूलोफ वान डेर मेरवे, लोगन वैन बीक, नूह जोसेफ, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार