Abhishek Sharma Record: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (ZIM vs IND 2nd T20) बीते शनिवार, 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने एक खास रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा। इस 25 साल के खिलाड़ी ने वो कारनामा कर दिया है जो कि भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में अब तक कोई भी दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया था।
दरअसल, अभिषेक शर्मा भारत के ऐसे पहले सलामी बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 2.5 ओवर डाले और महज़ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाते हुए ये कारनामा किया। इस मुकाबले में उन्होंने ब्रैंड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी और रिचर्ड नगारवा का विकेट निकाला।
बताते चलें कि भारत-जिम्बाब्वे दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और 8 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि दूसरी तरफ वो पूरे मुकाबले के सबसे सफल गेंदबाज़ (2.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट) रहे।
इसी प्रदर्शन के दम पर अभिषेक ने वीनू मांकड और रवि शास्त्री के एलीट क्लब में एंट्री ले ली है। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने बतौर भारतीय सलामी बल्लेबाज़ अलग-अलग फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन किया है।
भारतीय सलामी बल्लेबाज़ों के बेस्ट बॉलिग फीगर
- टेस्ट: वीनू मांकड़ — 8/52 बनाम पाकिस्तान (1952)
- वनडे: रवि शास्त्री — 5/15 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1991)
- टी20 इंटरनेशनल: अभिषेक शर्मा — 3/17 बनाम जिम्बाब्वे (2026)
मैच का हाल: इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन (44 गेंदों पर 81 रन) और तिलक वर्मा (29 गेंदों पर नाबाद 60 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 129 रन बनाकर ऑल आउट हुई। तो इस तरह भारतीय टीम ने 90 रनों से ये मुकाबला जीता और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली।