India vs West Indies 1st T20I: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने 10 गेंदों में 21 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का जड़ा। 

Advertisement

अभिषेक ने मैथ्यू फोर्ड द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा, इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। 

भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अभिषेक पहले नंबर पर आ गए हैं। इस फॉर्मेट में पहले ओवर मे 168 गेंदों अभिषेक ने 13वां छक्का जड़ा। वहीं रोहित ने पहले ओवर में 401 गेंदों का सामना करते हुए 12 छक्के जड़े थे। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

शानदार फॉर्म मे चल रहे अभिषेक पारी के तीसरे ओवर में रोस्टन चेज की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गवां बैठे। 

जोड़ी में भी कमाल

Advertisement

अभिषेक और संजू ने मिलकर पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की। इसके साथ ही दोनों ने मिलकर भारत के लिए इस फॉर्मेट में 1000 पार्टनरशिप रन पूरे कर लिए हैं। भारत के लिए यह मुकाम हबासिल करने वाली यह पांचवीं जोड़ी है।

T20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा पार्टनरशिप रन

1897 - रोहित शर्मा/केएल राहुल

Advertisement

1743 - रोहित शर्मा/शिखर धवन

1350 - रोहित शर्मा/विराट कोहली

1015 - विराट कोहली/केएल राहुल

Advertisement

1000 - अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन*

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार