भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma T20I) ने रविवार (30 नवंबर) को हैदरबाद के जिमखाना ग्राउंड में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अभिषेक ने 52 गेंदों में 148 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 16 छक्के जड़े। उन्होंने इस दौरान 128 सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। इस दौरान उन्होंनेने 12 गेंदों में अर्धशतक और 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया कई खास रिकॉर्ड्स बना दिए।

Advertisement

तीसरा सबसे तेज शतक

Advertisement

अभिषेक ने बतौर भारतीय संयुक्त रुप से तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा। उनके अलावा ऋषभ पंत औऱ वैभव सूर्यवंशी ने भी टी-20 में 32 गेंदों में शतक लगाया है। इस लिस्ट में उर्विल पटेल के साथ अभिषेक पहले नंबर पर भी काबिज हैं, दोनों ने 28-28 गेंदों में भी शतक लगाया है।

रोहित शर्मा की बराबरी

अभिषेक बतौर भारतीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। अभिषेक ने 157 पारियों में 8वां शतक जड़ा और रोहित के नाम 450 पारियों में 8 शतक दर्ज है। 397 पारियों में 9 शतक के साथ विराट कोहली टॉप पर काबिज है।

एक साल में सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

बतौर भारतीय एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभिषेक के साल 2025 में 91 छक्के हो गए हैं, वहीं 2024 में उन्होंने 87 छक्के जड़े थे।

युवराज सिंह की बराबरी

टी-20 में बतौर भारतीय सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी की, जिन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

Advertisement

दूसरी सबसे बड़ी पारी

बतौर भारतीय पुरुष टी-20 में यह दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। उन्होंने इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर (147 रन) को पीछे छोड़ा। तिलक वर्मा (151) इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

इसके अलावा वह पहले भारतीय और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 में दो या उससे ज्यादा बार 15 से कम गेंदों में अर्धशतक जड़े हैं। 

Advertisement

अभिषेक की इस पारी के दम पर पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारत की दूसरी बार ऐसा हुआ है जब एक टीम ने टी-20 में 300 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों में 70 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार