IND vs WI 3rd T20I: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। यह मुकाबला रविवार (11 अक्टूबर) को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
अभिषेक शर्मा अब तक भारत के लिए 64 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की 63 पारियों में 1,967 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 1,009 गेंदों का सामना किया है। ऐसे में उन्हें टी20 इंटरनेशनल में अपने 2,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 33 रन की जरूरत है।
अगर अभिषेक तीसरे टी20 में अपने 33 रन पूरे कर लेते हैं, तो वह सूर्यकुमार यादव का सबसे कम गेंदों में 2,000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इसी मैच में तोड़ देंगे। सूर्यकुमार ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 2,000 रन पूरे करने के लिए 1,164 गेंदें खेली थीं। अभिषेक के पास उनसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने का मौका है।
T20I में सबसे कम गेंदों में 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
- सूर्यकुमार यादव (भारत) – 1,164 गेंदें
- आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) – 1,283 गेंदें
- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 1,304 गेंदें
- हार्दिक पांड्या (भारत) – 1,390 गेंदें
- टिम साइफर्ट (न्यूजीलैंड) – 1,395 गेंदें
एक साल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी निशाने पर
अभिषेक शर्मा के पास सूर्यकुमार यादव का एक और रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। वह टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान किसी फुल मेंबर देश के बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। अभिषेक ने साल 2026 में अब तक 31 मैचों में 63 छक्के लगाए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में भारत के लिए 31 मुकाबलों में 68 छक्के जड़े थे। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभिषेक को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में 6 छक्के लगाने होंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभिषेक शर्मा अपने बल्ले से कितना धमाल मचाते हैं और क्या वह सूर्यकुमार यादव के दोनों रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो पाते हैं।