Abhishek Sharma Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (India Tour of New Zealand) में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो कि T20 इंटरनेशनल में महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) भी नहीं बना पाए। भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (NZ vs IND 1st T20) गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

अभिषेक के पास इतिहास रचने का मौका: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 26 वर्षीय अभिषेक एक बेहद आक्रमक बल्लेबाज़ हैं जो कि पहली गेंद से छक्के-चौके लगाकर विपक्षी गेंदबाज़ पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। वो अब तक 67 टी20 मैचों की 66 पारियो में 32.35 की औसत और 195.09 की स्ट्राइक रेट से 2,071 रन बना चुके हैं।

खास बात ये है कि अभिषेक शर्मा T20I में अपने 150 छक्के पूरे करने के बेहद करीब हैं। वो न्यूजीलैंड टूर पर 7 छक्के लगाकर इस आंकड़ें तक पहुंच सकते हैं। विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ भी अपने करियर में ये कारनामा नहीं कर पाए। T20I में भारत के लिए अब तक सिर्फ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने ही 150 प्लस छक्के मारे पाए हैं।

भारत के लिए T20I में सर्वाधिक छक्के

  • रोहित शर्मा - 159 मैचों की 151 पारियों में 205 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव - 113 मैचों की 107 पारियों में 179 छक्के
  • अभिषेक शर्मा - 67 मैचों की 66 पारियों में 143 छक्के
  • हार्दिका पांड्या - 138 मैचों की 109 पारियों में 126 छक्के
  • विराट कोहली - 125 मैचों की 117 पारियों में 124 छक्के

दोहरा शतक भी होगा पूरा: अभिषेक शर्मा T20I में अपने 200 चौके पूरे करने के भी बेहद करीब हैं। वो न्यूजीलैंड के सामने पहले टी20 में सिर्फ एक चौका लगाकर ये खास दोहरा शतक पूरा कर सकते हैं। वो भारतीय की जर्सी में 199 टी20 चौके लगा चुके हैं। भारत के चार क्रिकेटर रोहित शर्मा  (383 चौके), विराट कोहली (369 चौके), सूर्यकुमार यादव (297 चौके) और ईशान किशन (201 चौके) पहले ही ये दोहरा शतक लगा चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार