India vs Pakistan, Abhishek Sharma Record: एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा एक बार फिर इतिहास रचने के करीब हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले जाने वाले इस मैच में उनके पास सिर्फ रन बनाने का नहीं, बल्कि टी20 के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका भी है।

Advertisement

एशिया कप 2025 में अब तक 25 वर्षीय स्टार भारतीय सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा छह मैचों में 51 की औसत और 204 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। सुपर-4 के तीन मैचों में उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाए और टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

Advertisement

रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में, अगर अभिषेक 94 या उससे अधिक रन बनाते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे और किसी टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड कनाडा के आरोन जॉनसन के नाम है, जिन्होंने 2022 डेजर्ट कप टी20 सीरीज में 402 रन बनाए थे।

सिर्फ यही नहीं, अभिषेक के पास एशिया कप के एक फॉरमेट( वनडे या टी20) में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 2008 में पांच मैचों में 378 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था और अभी तक रिकॉर्ड कायम ही है। इसके अलावा, अगर अभिषेक 64 रन या उससे ज्यादा रन भी बनाते हैं, तो वह भारत के लिए एशिया कप के एक फॉरमेट( वनडे या टी20) में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे, जो फिल्हाल सुरेश रैना(372 रन) के नाम है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के खिलाफ इस फाइनल में अभिषेक शर्मा के बल्ले पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी और फैंस को उम्मीद है कि वह इतिहास रचेंगे और टीम इंडिया को भी खिताबी जीत दिलाएंगे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार