Abrar Ahmed Mimics Wanindu Hasaranga Celebration: अबू धाबी में खेले जा रहे एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को शानदार तरीके से आउट किया। इसके बाद उन्होंने हसरंगा के ही सेलिब्रेशन की नकल करते हुए मज़ेदार अंदाज़ में जश्न मनाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मंगलवार (23 सितंबर) को एशिया कप 2025 सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में कुसल मेंडिस बिना खाता खोले शाहीन अफरीदी का शिकार बने, वहीं निसांका को 7 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा। कुलस परेरा ने 15 रन बनाए और आउट हुए।

Advertisement

आठवें ओवर में हुसैन तलत ने कप्तान चरित असलांका (20) और दासुन शनाका (0) को पवेलियन भेजकर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया। वानिंदु हसरंगा सिर्फ 13 रन ही बना सके। कामिंडू मेंडिस ने 44 गेंद में 50 रन की पारी खेली और चमिका करुणारत्ने के साथ मिलकर 43 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 133 रन तक पहुंचा।

खास बात यह रही कि अबरार ने हसरंगा को 13वें ओवर में गूगलि डालकर आउट किया और फिर उनके ही सेलिब्रेशन की नकल करते हुए मज़ेदार जश्न मनाया। यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

VIDEO:

पाकिस्तान के लिए इस पारी मे शाहीन अफरीदी ने 3, हुसैन तलत और हारिस रउफ ने 2-2, जबकि अबरार अहमद ने 1 विकेट झटका।

Advertisement

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरित असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कमिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार