ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने संकेत दिए हैं कि आईपीएल-2021 नीलामी में कम कीमत मिलने के बाद बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चोट का हवाला देकर इस लीग से हट सकते हैं।

Advertisement

स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा जबकि उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पहली बोली लगाई, जिसके बाद 20 लाख और बढ़ाकर 2.20 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। दिल्ली की टीम ने बीते सीजन में फाइनल खेला था।

Advertisement

स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने 2018 में 12.5 करोड़ रुपये खरीदा था और आईपीएल 13 में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौकर कप्तान खेले थे, लेकिन नए सीजन के लिए क्लब ने उन्हें रिलीज कर संजू सैमसन को कप्तान बनाया।

क्लार्क ने बिग स्पोटर्स ब्रेकफास्ट पोडकास्ट में कहा, "मैं जानता हूं कि उनका टी-20 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, पिछला आईपीएल अच्छा नहीं रहा था, लेकिन मैं हैरान हूं कि वह किस रेट पर बिके हैं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन पिछले साल वह जिस कीमत पर खेल रहे थे और जिस रोल में थे ऐसे में। वह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, ऐसे में अगर भारत के लिए रवाना होने से पहले उन्हें अगर हैमस्ट्रिंग हो जाता है, तो मुझे हैरानी नहीं होगी।"

स्मिथ ने आईपीएल के 13वें सीजन में 14 मैचों में 311 रन बनाए थे, जिसमें तीन अर्धशतक भी थे।

Advertisement

क्लार्क ने कहा, "आप अगर स्टीव स्मिथ की बात करते हैं, तो वह भले दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज नहीं है। लेकिन इससे ज्यादा दूर भी नहीं है। विराट कोहली अगर नंबर-1 हैं तो वह भी टॉप-3 में शामिल है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार