लंका प्रीमियर लीग (Lanke Premier League) के पहले सीजन में कई भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने इस महीने की शुरूआत में ही घोषणा की थी कि टूर्नामेंट नवंबर में खेला जाएगा। पहले यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से खेला जाना था, लेकिन देश में कोरोनावायरस से खराब होते हालातों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 

Advertisement

एलपीएल का पहला सीजन अब 14 नवंबर से 6 दिसंबर में खेला जाएगा। जिसमें कोलंबो, कैंडी, गाले, दांबुला और जाफना शहरों के नाम वाली पांच टीमें लीग में भाग लेंगी और सभी मुकाबले दांबुला, कैंडी और हंबनटोटा में खेले जाएंगे। 

Advertisement

खबरों के अनुसार इस लीग में कई भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 

इस लीग से जुड़े मामलों के देख रहे इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप के प्रमुख अनिल मोहन ने पाकओबजरवर.नेट ने बातचीत में बताया कि सर विवियन रिचर्ड्स, ब्रायन लारा,वसीम अकरम औऱ शोएब अख्तर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने इस लीग में अलग-अलग टीमों के मेंटर की भूमिका निभाने के लिए हामी भर दी है। 

मोहन ने आगे बताया कि एलपीएल में कई भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। 

Advertisement

उन्होंने कहा, आईपीएल के बाद कई और खिलाड़ी लीग के साथ जु़ड़ेगे। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनफ पटेल और प्रवीन कुमार ने एलपीएल में खेलने के लिए हामी भर दी है और पठान ब्रदर्स (इरफान और यूसुफ) भी हमारी लिस्ट में हैं। 

बता दें कि बीसीसीआई उस खिलाड़ी को विदेश की टी-20 लीग में खेलने के अनुमति नहीं देती तो भारत में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहा हो। लेकिन मुनफ,प्रवीन औऱ इरफान किसी तरह का क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में इन्हें बोर्ड द्वारा नो ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार