Adam Gilchrist And Shaun Pollock All Time IPL XI: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन (IPL 2025) खेला जा रहा है जिसके बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) और साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर शॉन पोलक (Shaun Pollock) ने मिलकर अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन का चुनाव किया है।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी को बनाया कप्तान, रोहित को नहीं दी जगह

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट और शॉन पोलक ने अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन चुनते हुए महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कैप्टन बनाया। आपको बता दें कि धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार चैंपियन का टाइटल जीता है। इतना ही नहीं, 43 वर्षीय एमएस मौजूदा समय में भी आईपीएल खेल रहे हैं और 270 से ज्यादा आईपीएल मैचों का अनुभव रखते हैं।

हालांकि एक तरफ जहां गिलक्रिस्ट और पोलक की जोड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम का कैप्टन चुना, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने रोहित शर्मा जो कि धोनी की ही तरह पांच बार आईपीएल टाइटल जीतने वाले कैप्टन रहे हैं, उन्हें अपनी टीम में भी शामिल नहीं किया।

ये हैरान करने वाला इसलिए भी है क्योंकि हिटमैन की अगुवाई में टीम इंडिया ने भी हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टाइटल जीते। इतना ही नहीं, वो बतौर बैटर भी अपनी टीम को मैच जिताने का दम रखते हैं जो कि उन्होंने कई बार करके भी दिखाया, लेकिन इन सब के बावजूद रोहित को गिलक्रिस्ट और पोलक की टीम में जगह नहीं मिली है।

इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मिली गिलक्रिस्ट और पोलक की टीम में जगह

Advertisement

इन दोनों ही दिग्गजों ने आईपीएल के चार बेस्ट विदेशी खिलाड़ियों की अपनी ऑल टाइम इलेवन में शामिल किया है जिसमें से एक तो मौजूदा समय में भी केकेआर को अपने दम पर मैच जीता रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं स्टार कैरेबियाई ऑलराउंडर सुनील नारायण के बारे में।

गिलक्रिस्ट और पोलक की टीम मे सुनील नारायण शामिल हैं, जिनके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज के महान विस्फोटक बैटर क्रिस गेल, साउथ अफ्रीका के महान विकेटकीपर बैटर एबी डी विलियर्स और श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा को टीम में शामिल किया है।

ऐसी है एडम गिलक्रिस्ट और शॉन पोलक की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

क्रिस गेल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स, सूर्यकुमार यादव, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, सुनील नारायण, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, युजवेंद्र चहल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार