ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने दुनिया के 3 बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज चुने हैं। हालांकि उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से पहले एक खिलाड़ी को रखा है।  गिलक्रिस्ट में धोनी से पहले ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रॉडनी मार्श (Rodney Marsh) को चुना है। मार्श को अपना आदर्श बताते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह उनके रोल मॉडल हैं।

Advertisement

2003 औऱ 2007 वर्ल्ड कप विजेता गिलक्रिस्ट ने धोनी के शांत स्वभाव और धैर्य की सराहना की। उनकी लिस्ट में तीसरा नाम श्रीलंका के कुमार संगाकारा से है।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में गिलक्रिस्ट ने कहा, “"रॉडनी मार्श मेरे आदर्श थे। मैं भी उनके जासै ही बनना चाहता था। एमएस धोनी, मुझे उनका शांत स्वभाव पसंद है। उन्होंने अपने तरीके से काम किया, हमेशा शांत रहे और कुमार संगकारा, उन्होंने जो कुछ भी किया, उसमें वे बहुत ही शानदार थे, चाहे बल्लेबाजी ऑर्डर में ऊपर की ओर बल्लेबाजी हो या फिर विकेटकीपिंग का हुनर।"

बता दें कि मार्श ने 1970 से 1984 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट मैच खेले।

इसके अलावा गिलक्रिस्ट ने 2024 के अंत में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया का समर्थन किया है। भारत ने पिछली दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर ही टेस्ट सीरीज हराई है औऱ इस बार उसकी नजरें जीत की हैट्रिक पर होगी। हालाँकि, गिलक्रिस्ट ने अपने देश का पक्ष लेते हुए स्वीकार किया कि यह एक करीबी मुक़ाबला होगा जो अंत तक चलेगा।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

गिलक्रिस्ट ने कहा, ऑस्ट्रेलिया पर यह साबित करने की जिम्मेदारी है कि वे अपने घरेलू मैदान पर सबसे मजबूत हैं। भारत जानता है कि विदेशों में जाकर कैसे जीतना है। "स्वाभाविक रूप से, मैं चाहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया जीते। यह बहुत करीबी मुकाबला होगा।” 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार