टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 40वें और आखिरी लीग मुकाबले में एडम जाम्पा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए टूर्नामेंट इतिहास में 44 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने राशिद खान को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं जाम्पा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो आज तक कोई नहीं कर सका था।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। शुक्रवार (20 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 3.2 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

इन चार विकेटों के साथ जाम्पा के नाम अब टी20 वर्ल्ड कप में 44 विकेट हो गए हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने राशिद खान (43 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में सबसे ऊपर शाकिब अल हसन का नाम है, जिन्होंने 43 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़:

  1. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 50 विकेट
  2. एडम जाम्पा (ऑस्ट्रेलिया) – 44 विकेट
  3. राशिद खान (अफगानिस्तान) – 43 विकेट
  4. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 40 विकेट
  5. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 39 विकेट

इतना ही नहीं, ओमान के खिलाफ यह जाम्पा का टी20 वर्ल्ड कप में चौथा चार विकेट हॉल था। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट इतिहास में चार बार चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले एनरिक नॉर्खिया, राशिद खान, सईद अजमल और शाकिब अल हसन ने तीन-तीन बार यह कारनामा किया था।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज़

  1. एडम जाम्पा (ऑस्ट्रेलिया) – 25 मैच, 44 विकेट, 4 बार चार विकेट
  2. एनरिक नॉर्खिया (दक्षिण अफ्रीका) – 20 मैच, 37 विकेट, 3 बार चार विकेट
  3. सईद अजमल (पाकिस्तान) – 23 मैच, 36 विकेट, 3 बार चार विकेट
  4. राशिद खान (अफगानिस्तान) – 27 मैच, 43 विकेट, 3 बार चार विकेट
  5. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 43 मैच, 50 विकेट, 3 बार चार विकेट
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अगर मुकाबले की बात करें तो पहले जाम्पा ने गेंद से कहर बरपाया और ओमान को 104 रन पर समेट दिया। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श ने 33 गेंदों में 64 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया ने महज़ 9.4 ओवर में 105 रन का लक्ष्य हासिल कर मुकाबला पूरी तरह अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार