एडम जाम्पा ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप के एक संस्करण में एक स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने के महान मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी की।

Advertisement

एडम जाम्पा ने अपना अभियान 11 मैचों में 23 विकेट के साथ समाप्त किया और मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 2007 में 10 मैचों में 23 विकेट लिए थे। टूर्नामेंट के अंतिम मैच में एडम जाम्पा का भारत के खिलाफ (10-0-44-1) का आंकड़ा रहा।

Advertisement

इस लिस्ट में ब्रैड हॉग (2007) और शाहिद अफरीदी (2011) 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

इस बीच जाम्पा भारतीय धरती पर वनडे में 50 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज भी बन गए। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में 27 मैच लगे।

Also Read: Live Score

एडम जम्पा मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में 23 विकेट के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार