रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन ने निजी कारणों के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 से अपना नाम वापस ले लिया है। आऱसीबी ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के ही स्पिनर एडम जाम्पा को टीम में शामिल किया है। रिचर्ड्सन जल्द ही पहली बार पिता बने वाले हैं। इस महत्वपूर्ण समय में अपने परिवार के साथ रहने के लिए उन्होंने आईपीएल 2020 में ना खेलने का फैसला लिया। 

Advertisement

जाम्पा के आने से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्पिन अटैक औऱ मजबूत हो गया है। उनसे पहले  युजवेंद्र चहल, वॉशिंग्टन सुंदर,मोइन अली और पवन नेगी भी टीम का हिस्सा हैं। 

Advertisement

रिचर्ड्सन औऱ जाम्पा दोनों ही खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं और उसके खिलाफ होने वालीटी-20 औऱ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 21 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। आरसीबी ने आईपीएल 2020 की नीलामी में रिचर्ड्सन को 4 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था।

बता दें जाम्पा का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। जाम्पा ने 21 लिमिटेड ओवर मुकाबलों में कोहली को 7 बार आउट किया है। वहीं रोहित शर्मा को 5 बार अपना शिकार बनाया है। 

जाम्पा इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम का हिस्सा थे। सुपरजाएंट्स के लिए उन्होंने 11 मैचों में 7.54 के इकॉनमी और 14.73 की औसत से 19 विकेट हासिल किए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार