Adil Rashid Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज़ आदिल राशिद (Adil Rashid) रविवार, 01 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले (SL vs ENG 2nd T20) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि आदिल राशिद के पास वो कारनामा करने का मौका है जो कि इंग्लैंड के लिए अब तक कोई भी गेंदबाज़ नहीं कर पाया है।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 साल के आदिल राशिद टी20 इंटरनेशनल में अब तक इंग्लैंड के लिए 135 मैचों की 128 पारियों में 148 विकेट चटका चुके हैं। यहां से वो दूसरे टी20 मुकाबले में अगर श्रीलंका के दो विकेट और चटकाते हैं तो वो T20I में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ इंग्लैंड के लिए ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल विकेट
- आदिल राशिद - 135 मैचों की 128 पारिोयं में 148 विकेट
- क्रिस जॉर्डन - 95 मैचों की 94 पारियों में 108 विकेट
- स्टुअर्ट ब्रॉड - 56 मैचों की 55 पारियों में 65 विकेट
- सैम करन - 65 मैचों की 62 पारियों में 60 विकेट
- मार्क वुड - 38 मैचों की 37 पारियों में 54 विकेट
गौरतलब है कि अगर आदिल राशिद अपने 150 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लेते हैं तो वो ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ छठे गेंदबाज़ होंगे। अब तक अफगानिस्तान के राशिद (111 मैचों में 187 विकेट), न्यूजीलैंड के टिम साउदी (126 मैचों की 164 विकेट), न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी (137 मैचों की 162 विकेट), बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान (126 मैचों में 158 विकेट), और श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा (93 मैचों की 151 विकेट) ने ही ये कारनामा किया है।
टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की पूरी टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्स, टॉम बैंटन, विल जैक्स।
Also Read: LIVE Cricket Score
टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की पूरी टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, डुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशन, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, महीश तीक्षणा, मिलन प्रियनाथ रत्नायके, ईशान मलिंगा, वानिंदु हसरंगा, सदीरा समाराविक्रमा।