Adil Rashid Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (ENG vs IND 5th T20) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर अपना पहला कदम रखते ही आदिल राशिद (Adil Rashid) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
जी हां, ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, ये मुकाबला 38 वर्षीय आदिल राशिद के टी20 इंटरनेशनल करियर का 150वां मुकाबला होगा जिसके लिए मैदान पर उतरते ही वो इंग्लैंड के लिए 150 या उससे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। ध्यान दें कि अब तक सिर्फ जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए 150 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले हैं।
बताते चलें कि आदिल राशिद इंग्लैंड के लिए बतौर स्पिनर या गेंदबाज़ 150 टी20 मुकाबले खेलने वाले पहले गेंदबाज़ होंगे। इसके अलावा वो इस जादुई आंकड़ें तक पहुंचे वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बनेंगे।
टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी
- पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) - 163
- जोस बटलर (इंग्लैंड) - 159
- जॉर्ड डाकरेल (आयरलैंड) - 159
- रोहित शर्मा (भारत) - 159
- मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) - 152
ये भी जान लीजिए कि इंग्लैंड का ये दिग्गज गेंदबाज़ T20I में दुनिया का दूसरा सर्वाधिक विकेट लेने वाला बॉलर भी हैं। उनके नाम 149 मैचों में 167 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ राशिद खान हैं, जिन्होंने 115 मैचों में 193 विकेट लिए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, लियाम डॉसन, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड।
भारत क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे।