Adil Rashid All Time IPL XI: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर आदिल राशिद (Adil Rashid) ने अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि इस टीम में आदिल राशिद ने आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (254 मैचों में 8094 रन) और टूर्नामेंट के सबसे कामियाब कप्तानों से एक महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स पांच ट्रॉफी) को जगह नहीं दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, आदिल राशिद ने यूट्यबू चैनल 'बियर्ड बिफोर विकेट' पर बातचीत करते हुए अपनी ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन चुनी जहां उन्होंने ओपनर के तौर पर अपनी इलेवन में रोहित शर्मा और एबी डी विलियर्स का चुनाव किया। इसके बाद नंबर-3 और नंबर-4 के लिए इंग्लिश स्पिनर ने मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बाएं हाथ के बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर को अपनी टीम में जगह दी।

Advertisement

गौरतलब है कि इसके बाद आदिल ने अपने मिडिल ऑर्डर को मजबूत करते हुए कैरेबियन ऑलराउंडर सुनील नारायण और ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इतना ही नहीं, उन्होंने एक इंडियन ऑलराउंडर को भी अपनी टीम में शामिल किया जो कि कोई और नहीं रविचंद्रन अश्विन हैं।

ये भी जान लीजिए कि आदिल राशिद ने अपनी टीम में मुख्य गेंदबाज़ों के तौर पर दो पेसर और एक स्पिनर का चुनाव किया। उन्होंने भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार और श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जिन्हें यॉर्कर किंग भी कहा जाता है, यानी लसिथ मलिंगा को चुना। स्पिनर के तौर पर आदिल राशिद की पसंद आईपीएल के सबसे कामियाब गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल हैं जिनके नाम 161 मैचों में 205 विकेट दर्ज हैं।

आपको बता दें कि आदिल राशिद ने अपने 11वें खिलाड़ी को चुनते हुए मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव का नाम लिया जो कि उनकी टीम के वाइल्ड कार्ड पिक हैं।

ऐसी है आदिल राशिद की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन

Advertisement

रोहित शर्मा, एबी डी विलियर्स, सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर, सुनील नारायण, ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, सूर्यकुमार यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार