ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया है और अब क्रिकेट फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि क्या राहुल का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या उनकी जगह कोई नया हेड कोच आएगा और अगर हां, तो वो कौन होगा? हालांकि, इसी बीच मराठी अभिनेत्री अदिति द्रविड़ जोकि भारतीय मुख्य कोच और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की भतीजी हैं ने राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने पर अपना दुख जाहिर किया है।

Advertisement

19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद अदिति भी काफी इमोशनल हो गईं क्योंकि उन्हें भी लगता है कि ये उनके चाचा का आखिरी मैच था। अदिति का मानना है कि राहुल ने वर्ल्ड कप घर लाने के लिए अपना सब कुछ दिया, लेकिन उन्हें दुख है कि वो आखिरी बाधा पार नहीं कर पाए।

 
Advertisement

टीओआई के एक पोर्टल से बात करते हुए अदिति ने कहा, "राहुल द्रविड़ मेरे चाचा हैं। मेरे चाचा पिछले 30-35 वर्षों से क्रिकेट के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विनायक द्रविड़ (मेरे पिता) खुद रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी हैं। उनका और मेरा रिश्ता क्रिकेट के कारण है। मैं बहुत भावुक हूं। मुझे आज उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है। मुख्य कोच के रूप में उनका कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। ये वर्ल्ड कप उनका आखिरी था। वो बहुत मेहनती हैं और उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की है। मुझे लगता है कि वो सर्वश्रेष्ठ कोच हैं।"

Also Read: Live Score

अदिति की ही तरह हर भारतीय फैन को राहुल द्रविड़ के लिए और पूरी भारतीय टीम के लिए बुरा लग रहा है। वहीं, फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्रविड़ ने दावा किया कि उनका पूरा ध्यान भारतीय टीम को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करना था और उन्होंने कोच के रूप में अपने भविष्य के बारे में अभी तक कुछ नहीं सोचा है। द्रविड़ ने कहा, "इस समय, मैं पूरी तरह से इस अभियान पर केंद्रित था और मेरे दिमाग में और कुछ नहीं था। भविष्य में क्या होगा इसके बारे में मैंने कोई अन्य विचार नहीं किया है। ईमानदारी से कहूं तो, मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार