हशमतउल्लाह शाहिदी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 26 वर्षीय शाहिदी ने यहां शेख जाएद स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यह उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

मात्र अपना पांचवां टेस्ट मैच खेल रहे शाहिदी ने 443 गेंदों पर 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 200 रनों की नाबाद पारी खेली। वह 590 मिनट तक क्रीज पर डटे रहे।

Advertisement

शाहिदी ने जैसे ही अपना दोहरा शतक पूरा किया उसके ठीक बाद ही अफगानिस्तान ने चार विकेट पर 545 रन बनाकर अपनी पहली पारी की घोषणा कर दी। टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान का अब तक का यह सर्वोच्च स्कोर हैं।

अफगानिस्तान ने इससे पहले, टेस्ट में अपना सर्वाच्च स्कोर सितंबर 2019 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ 342 रन का स्कोर बनाकर किया था। इसके अलावा उसने अपना तीसरा सर्वोच्च स्कोर मार्च 2019 में देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ 314 रन के स्कोर के साथ बनाया था।

शाहिदी से पहले, अफगानिस्तान के लिए टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड असगर अफगान के नाम था, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ही जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ही बनाया था। अफगान ने 164 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में अब तक तीन ही बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। इनमें शाहिदी और अफगान के अलावा रहमत शाह हैं, जिन्होंने सितंबर 2019 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ 102 रनों की शतकीय पारी खेली थी। वह टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार