India vs Afghanistan, One-off Test: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 113 रन पर 5 विकेट गवा दिए हैं। मेहमान टीम अभी भी भारत से 451 रन पीछे है।
अफगानिस्तान टीम की शुरूआत खराब रही और अब्दुल मलिक (16), सेदीकुल्लाह अटल (17) औऱ रहमानुल्लाह गुरबाज (12) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (20) थोड़ी देर क्रीज पर टिके औऱ रहमात शाह के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े।
अफसर जजई (3) के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा और इसके साथ ही दूसरे दिन के खेल समापन का ऐलान हो गया। रहमत 81 गेंदों में 43 रन की संघर्षपूर्ण पारी के साथ नाबाद पवेलियन लौटे।
भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने 1.30 इकॉनमी से 3 विकेट चटका लिए हैं, वहीं 2 विकेट प्रसिद्ध कृष्षा के खाते में आए हैं।
Stumps on Day
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
A fantastic bowling effort led by debutant Manav Suthar's wickets
We will begin Day 3 with #TeamIndia ahead by 451 runs
Scorecard https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/BOIhdoFz8W
गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दूसरे दिन पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारत के लिए पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल औऱ केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। गिल ने 177 गेंदों में 126 रन और राहुल ने 165 गेंदों में 100 रन बनाए। इन दोनों के अलावा साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन शतक जड़ने से चूक गए। सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन और पंत ने 121 गेंदों में 81 रन की पारी खेली।
अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने खाते में डाले। इसके अलावा जियाउर्रहमान शरीफी, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट लिए।
Also Read: LIVE Cricket Score