Ireland vs Afghanistan, 4th ODI: अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) के पास बुधवार (12 अगस्त) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में होने वाले चौथे वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.15 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

वनडे में 2000 रन

इब्राहिम जादरान ने अभी तक खेली गई 44 वनडे पारियों में 48.73 की औसत से 1998 रन बनाए हैं। 2 रन बनाते ही वह वनडे में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले अफगानिस्तान के आठवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

उनसे पहले रहमत शाह, मोहम्मद नबी, मोहम्मद शहजाद, हशमतुल्लाह शाहिदी, असगर अफगान, रहमानुल्लाह गुरबाज और नजीबुल्लाह जादरान ने यह कारनामा किया था।

सबसे तेज हासिल करेंगे ये मुकाम

अगर वह इस मुकाबले में इस आंकड़े को छू लेते हैं तो वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।इस लिस्ट में उनके पास जहीर अब्बास, केविन पीटरसन, रासी वैन डर डुसेन और बाबर आजम की बराबरी करने का मौका होगा। इन चारों खिलाड़ियों ने 45 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे।
फिलहाल अफगानिस्तान के लिए गुरबाज ने सबसे तेज 54 पारियों में 2000 वनडे रन पूरे किए हैं।

गौरतलब है कि पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे वनडे में जादरान ने 97 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि तीसरे वनडे में उनका बल्ला नहीं चला और 23 गेंदों मे 12 रन ही बना सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है और तीसरे वनडे में मिली रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार