टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में सुपर-8 का तीसरा मुकाबला  भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 20 जून (गुरुवार) को केनिंग्सटन ओवल, बारबाडोस में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने इंडियन बॉलर्स को एक धमकी दे दी है।

Advertisement

दरअसल, गुरबाज़ ने ये साफ कर दिया है कि इंडिया-अफगानिस्तान मैच में वो सिर्फ जसप्रीत बुमराह को ही टारगेट नहीं करेंगे, बल्कि जो भी उन्हें उनके एरिया में बॉल डालेगा सभी को मारेंगे। गुरबाज़ ने इंडिया से होने वाली भिड़ंत से पहले ये भी कह दिया है कि अब अफगानिस्तान सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बारे में नहीं सोचती, बल्कि वो ये जीतना चाहती है।

Advertisement

अफगानी खिलाड़ी ने आईसीसी के साथ बात करते हुए कहा, 'सच कहूं तो मेरा टारगेट सिर्फ बुमराह नहीं है। मेरा टारगेट सभी बॉलर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम में पांच बॉलर होते हैं तो उनके साथ खेलना है सिर्फ बुमराह के साथ नहीं। शायद दूसरा बॉलर आएगा तो मुझे आउट कर सकता है, लेकिन अगर मुझे मौका मिला तो मैं उन्हें मारूंगा।'

Also Read: Live Score

Advertisement

गुरबाज़ ने आगे कहा, 'बुमराह हो, सिराज हो, या अर्शदीप अगर मेरे एरिया में बॉल किया तो मैं मारूंगा। या तो वो मुझे आउट करेंगे या मैं मारूंगा।' इतना ही नहीं, इंडिया को चेतावनी देने के बाद गुरबाज़ ने दिल खोला और ये भी कह दिया कि अब अफगानिस्तान की टीम में पहले से काफी बदलाव हो चुका है। गुरबाज़ ने साफ कर दिया है कि पहले टीम का माइंडसेट रहता था कि आईसीसी इवेंट में हिस्सा लेना है, लेकिन अब टीम का माइंडसेट आईसीसी इवेंट जीतना है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार