अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह (Rahmat Shah) पिंडली में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच से बाहर हो सकते हैं। रहमत को यह चोट शनिवार (11 अक्टूबर) को खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी। 

Advertisement

रहमत चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन अफगानिस्तान का नौंवा विकेट गिरने के बाद उन्होंने वीरतापूर्ण प्रयास करते हुए मैदान पर वापसी की, लेकिन वह क्रीज पर खड़े रहने भी सक्षम नहीं थे और एक गेंद ही खेल पाए। 

Advertisement

अफगानिस्तान टीम के फिजियो निर्मलन थानाबालासिंगम रहमत के पास दौड़े क्योंकि वह खड़े होने में असमर्थ थे और बाद में दाएं हाथ के बल्लेबाज को व्हील चेयर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

जब रहमत बल्लेबाजी के लिए आए तो मैदान में मौजूद दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन किया, लेकिन वह ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके। क्योंकि रिशाद हुसैन की गुगली उनके पेट में लगी और उसके बाद वह रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर चले गए औऱ इसके साथ ही अफगानिस्तान की पारी का अंत हो गया। 

रहमान ने अपनी पारी में 12 गेंदों का सामना किया औऱ 9 रन बनाए। 

टीम फिजियो ने कहा, “ “दुर्भाग्यवश रहमत अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं, इसलिए अब वे बाहर हो गए हैं। हम कल उनकी जांच (इमेजिंग आदि) से जुड़ी सभी ज़रूरी प्रक्रियाएँ पूरी करेंगे। मुझे लगता है कि वे कुछ समय तक मैदान से दूर रहेंगे।

Advertisement

फिजियो ने यह भी कहा कि उनका बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे खेलना मुश्किल है। 

बता दें कि शाह हाल ही में वनडे में 4000 रन पूरे करने वाले पहले अफगानिस्तानी क्रिकेटर बने थे, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक जड़कर यह कारनामा किया था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान औऱ बांग्लादेश के बीच तीसरा और आखिरी वनडे 14 अक्टूबर को अबू धाबी में खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार