Afghanistan vs Canada: इब्राहिम जादारन (Ibrahim Zadran) की तूफानी पारी और मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने गुरूवार (19 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में कनाडा को 82 रन से हरा दिया। इसके साथ ही दो जीत और दो हार के साथ अफगानिस्तान ने मौजूदा वर्ल्ड कप का अपना सफर खत्म किया,वहीं कनाडा को सभी चार मुकाबलों में हार मिली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा ने अपने 5 विकेट सिर्फ 48 रन के कुल स्कोर पर गवा दिए। हर्ष ठाकेर औऱ साद बिन जफर ने मिलकर छठे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की।  हर्ष ने 23 गेंदों में 30 रन औऱ साद ने 26 गेंदों में 28 रन बनाए। लेकिन इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका और कनाडा की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना पाई।

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए नबी ने 4 ओवर मे 7 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा राशिद खान ने 2 विकेट, मुजीब उऱ रहमान औऱ अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 1-1 विकेट लिया।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 49 रन के कुल स्कोर तक 2 विकेट गिर गए। इसके बाद इब्राहिम ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की।

इब्राहिम ने 56 गेंदों में नाबाद 95 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और पांच छ्क्के जड़े। वहीं अटल ने 32 गेंदों में 44 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 20 गेंदों में 30 रन बनाए। जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टीम स्कोर है

Also Read: LIVE Cricket Score

कनाडा के लिए जसकरण सिंह ने 3 विकेट और डिलोन हेइलिगर ने 1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार