Afghanistan vs Hong Kong Asia Cup 2025: सेदिकुल्लाह अटल (Sediqullah Atal) और अज़मतुल्लाह उमरज़ई (Azmatullah Omarzai) के धमाकेदार अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते अफगानिस्तान ने मंगलवार (9 सितंबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में एशिया कप 2025 के मुकाबले में हॉन्ग-कॉन्ग को 94 रन से हरा दिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉन्ग-कॉन्ग की शुरूआत खराब रही और पहले ही ओवर से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। बाबर हयात के अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। बाबर ने 43 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के लगाए। टीम के 9 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। जिसके चलते हॉन्ग-कॉन्ग की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। 

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में फजलहक फारूकी और गुलाबदीन नाइब ने 2-2 विकेट, नूर अहमद, कप्तान राशिद खान और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।  

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, हालांकि शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 26 रन के कुल स्कोर तक रहमानुल्लाह गुरबाज (8) औऱ इब्राहिम जादरान (1) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अटल औऱ मोहम्मद नबी ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। नबी ने 26 गेंदों में 33 रन बनाए। उनके पीछे गुलाबदिन नाइब (5) भी सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद  अटल और उमरजई ने तेजी से पारी को आगे बढ़ाया। 

अटल औऱ उमरजई ने पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। उमरजई ने 21 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के जड़े। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। 

टॉप स्कोरर रहे अटल ने 52 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हॉन्ग-कॉन्ग के लिए किंचित शाह और आयुष शुक्ला ने 2-2 विकेट, अतीक इकबाल और एहसान खान ने 1- 1 विकेट लिया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार