Afghanistan Beat South Africa By 177 Runs: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) के धमाकेदार शतक औऱ राशिद खान (Rashid Khan) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (20 सितंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 177 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह पहली बार है जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज जीती है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन का विशाल स्कोर बनाया।  गुरबाज ने 110 गेंद का सामना कर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 105 रन बना डाले। इसके साथ ही वह अफगानिस्तान के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने। 

Advertisement

अजमातुल्लाह उमरजई ने 50 गेंदों मे नाबाद 86 रन बनाए, जिसमें 5 चौके औऱ 6 छक्के जड़े। वहीं रहमत शाह ने 66 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। 

साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी, नांद्रे बर्गर, एडेन मार्करम औरल नकाबा पीटर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 34.2 ओवर मे 134 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें कप्तान टेम्बा बावुमा ने 38 रन औऱ टीनी डी जॉर्डी ने 31 रन बनाए। टीम के आखिरी 8 विकेट सिर्फ 36 रन के अंदर ही गिर गए। जिसमें सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में धमाल मचाया स्टार स्पिनर राशिद खान ने, जिन्होंने अपने बर्थडे पर 9 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने अपने बर्थडे पर वनडे में पांच विकेट चटकाये हैं। उनके अलावा अफगानिस्तान के लिए नांगेयालिया खारोटे ने 4 विकेट, उमरजई ने 1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार