Zimbabwe vs Afghanistan, 3rd ODI: राशिद खान (Rashid Khan) की शानदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने गुरुवार ( 9 जून) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज में मेजबान को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। जिम्बाब्वे के 135 रनों के जवाब में 37.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

टॉस हापकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 44.5 ओवर में 135 रनों पर ऑलआउट हो गई।  सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली, इसके अलावा रयान बर्ल ने 21 रन का योगदान दिया। टीम के छह बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद नबी और फजलहक फारूकी ने दो-दो विकेट, वहीं फरीद अहमद, मुजीब उर रहमान और अज़मतुल्लाह ओमरज़ई ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरूआत खराब रही और 7 रन पर पहला झटका लगा और 60 रन तक पहुंचते-पहुंचते 4 विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (38) ने रहमत शाह (17) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। मोहम्मद नबी ने 47 गेंदों में नाबाद 34 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने जीत हासिल की।

जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी और तेंदई चतारा ने दो-दो विकेट, वहीं रयान बर्ल और डाइन मेयर्स ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

राशिद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं रहमात शाह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे की बीच अब हरारे में ही तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरूआत 11 जून को होगी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार