Zimbabwe vs Afghanistan 2nd ODI: इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) और रहमत शाह (Rahmat Shah) की शानदार पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हरा दिया।  इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैच की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जिम्बाब्वे द्वारा मिले 229 रनों के लक्ष्य को अफगानिस्तान ने 44.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 228 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज इनोसेंट कैया ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली, वहीं रयान बर्ल ने नाबाद 51 रन बनाए। इसके अलावा सिकंदर रजा ने 40 रन, वहीं कप्तान क्रेग एरविन ने 32 रन का योगदान दिया।

अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने तीन विकेट,फजहलक फारूकी, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने दो-दो विकेट अपने खाते में डाले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 17 रन के कुल स्कोर पर रहमानुल्ला गुरबाज (4) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद जादरान और शाह ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 195 रन जोड़े। जादरान ने 141 गेंदों में 16 चौकों की मदद से नाबाद 120 रन, वहीं शाह ने 112 गेंद में नौ चौकों की बदौलत 88 रन की पारी खेली।  

जिम्बाब्वे के लिए डोनाल्ड तिरिपानो और ब्लेसिंग मुजरबानी ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार