क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। अफगानिस्तान नेशनल टीम के ओपनिंग बल्लेबाज नजीब ताराकाई एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए है जिसके बाद उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में इस बल्लेबाज को एक कार ने टक्कर मार दी जिसके बाद जिसके बाद उन्हें बहुत गंभीर चोटें आई है। । 

Advertisement

यह घटना तब हुई जब नजीब अफगानिस्तान पूर्वी नांगरहार के एक बाजार से कुछ सामान लेने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी क्रम में वो तेज रफ्तार वाली कार के चपेट में आ गए और बाद में उन्हें जल्दी से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अन्तरिम चीफ एग्जीक्यूटिव नाजिम ज़ार अब्दुलरहिमजई ने क्रिकबजज से बातचीत  करते हुए कहा है कि उन्हें पक्का विश्वास नहीं है कि नजीब वापस मैदान पर वापसी करेंगे क्योंकि उनकी हालत काफी नाजुक है। 

अहमदजई ने कहा कि उन्होंने कहा,"नजीब कल सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए और यह अभी वो आईसीयू में भर्ती है। उनकी हालत बेहद गंभीर है और डॉक्टर ने कहा है कि आगे क्या होगा यह कहा नहीं जा सकता। 

कहा जा रहा है कि 24 घंटे से भी अधिक का  समय हो गया है लेकिन अभी तक वो कोमा में ही और होश नहीं आया है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार