Afghanistan Squad For Asia Cup 2022: अफगानिस्तान ने एशिया कप 2022 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) को सौंपी गई है। आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही 16 सदस्यीय टीम में एख बदलाव देखने को मिला है। 

Advertisement

शराफुद्दीन अशरफ की जगह समीउल्लाह शेनवारी को टीम में शामिल किया गया है। शेनवारी ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच 2020 में खेला था। इसके अलावा स्पिनर नूर अहमद को भी टीम में जोड़ा गया है।

Advertisement

क़ैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ और निजाद मसूद को स्टैंड बाय पर रखा गया है।

मोहम्मद नबी की अगुआई में अफगानिस्तान एशिया कप 2022 में अपना पहला मैच 27 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। 

एशिया कप 2022 के लिए अफगानिस्तान की टीम

मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, अफसर ज़ज़ई, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्ला ज़दरान, नूर अहमद, रहमान गुरबुल्ला ज़दरान, नूर अहमद, रहमान , राशिद खान, समीउल्लाह शेनवारी।

Advertisement

स्टैंडबाय पर: निजात मसूद, कैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार