देहरादून, 17 मार्च (CRICKETNMORE)| लेग स्पिनर राशिद खान (82/5) की अगुवाई में अफगानिस्तान ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को आयरलैंड को उसकी दूसरी पारी में 288 रन पर ऑलआउट कर दिया।

Advertisement

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को उसकी पहली पारी में 172 रन पर समेटकर अपनी पहली पारी में 314 रन का स्कोर बनाया था और उसे 142 रन की बढ़त हासिल हुई थी। अफगानिस्तान को अब ऐतिहासिक जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला है, जिसके जवाब में उसने एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

अफगानिस्तान को अभी जीत के लिए 118 रन और बनाने हैं जबकि उसके नौ विकेट शेष है। स्टंप्स के समय एहसानउल्लाह जनत 16 और रहमत शाह 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। मोहम्मद शहजाद दो रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एंडी मैक्ब्रायन ने आउट किया। 

इससे पहले, आयरलैंड ने अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 22 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 93 ओवर में 288 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए एंड्रयू बलबिर्नी ने 82, केविन ओ ब्रायन ने 56, जेम्स मैकुलम ने 39, जेम्स कैमरोन ने नाबाद 32 और जॉज डकरैल ने 25 रन बनाए। 

अफगानिस्तान की ओर से राशिद के पांच विकेटों के अलावा यामिन अहमदजई ने तीन और वकार सलामखील ने दो विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार