अफगानिस्तान क्रिकेट कई ऑफ-फील्ड मुद्दों से त्रस्त है लेकिन फिर भी इस देश में युवा प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम इस समय बांग्लादेश में है, जहां उसके कुछ होनहार युवा खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट का ध्यान खींचा है।

Advertisement

इन उभरती प्रतिभाओं में से एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फैसल खान अहमदजई (Faisal Khan Ahmadzai)हैं, जिन्होंने बांग्लादेश अंडर -19 के खिलाफ चल रही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले ही मैच में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। अहमदजई ने 10 ओवर के स्पेल में 3/39 का स्पैल फेंका। अहमदजई की गेंदबाजी का सबसे प्रभावशाली पहलू उनकी यॉर्कर गेंद थी।

Advertisement

अहमदजई की टो क्रशर यॉर्कर गेंद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा की यादें ताजा कर देंगी। फैसल खान ने पहले ही ओवर में बांग्लादेश अंडर -19 के सलामी बल्लेबाज नवरोज नबील को इनस्विंग यॉर्कर फेंककर बोल्ड कर दिया। बांग्लादेशी बल्लेबाज के पास अहमदजई की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं था। 

विकेट लेने के कुछ क्षण बाद, फैसल खान अहमदजई ने दूसरे छोर तक दौड़ लगाई और विकेट का जश्न मनाने के लिए अपने साथियों के साथ जुड़ने से पहले बल्लेबाज के पास जाकर अपना गुस्सा उतारा। फैसल खान को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि अफगानिस्तान में क्रिकेट की दीवानगी किस हद तक खिलाड़ियों के दिल में है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार