पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटनरेशऩल मैच की सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 38 साल के धाकड़ ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की वापसी हुई है। इसके अलाला अनकैप्ड ओपनिंग बल्लेबाज सेदिकुल्ला अटल को भी मौका मिला है। रहमत शाह और हज़रतुल्लाह जजई को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 

Advertisement

नबी ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। अफगानिस्तान के लिए आखिर बार वो पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ हुए वनडे में खेले थे।

Advertisement

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे सीरीज खेलनी थी। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तालिबान द्वारा यूनिवर्सिटी में लड़कियों की पढ़ाई पर बैन लगाने के फैसले के चलते सीरीज ना खेलने का फैसला किया। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने का फैसला किया।

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं हैं। बाबर की गैरमौजूदगी में ऑलराउंडर शादाब खान पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे। 

तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच क्रमश: 24,26 और 27 मार्च को खेले जाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम

Advertisement

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, सेदिकुल्लाह अटल, नजीबुल्लाह ज़द्रन, अफसर ज़ज़ई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक
रिजर्व खिलाड़ी: नांग्याल खरोती, जहीर खान और निजात मसूद


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार