आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 में मंगलवार को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। इस मैच के आखिरी के पलों में काफी तनाव भी देखने को मिला और जब अफगानिस्तान के कप्तान जब नासिर खान ने नॉन स्ट्राइकर को मांकड कर दिया तो हर कोई हैरान रह गया।

Advertisement

जीत के लिए सिर्फ 92 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अपने 8 विकेट सिर्फ 90 रनों पर गंवा दिए थे। इस समय कीवी टीम को दो रन चाहिए थे और दो विकेट बचे थे, नसीर खान अपने पांचवें ओवर की पहली गेंद फेंकने के लिए आए, लेकिन वो गेंद डालने से पहले ही रुक गए और उन्होंने एवाल्ड श्रेडर को रन आउट कर दिया।

Advertisement

इस तरह से रनआउट होने के बाद नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज काफी निराश था और ड्रेसिंग रूम में उसके साथी खिलाड़ियों के रिएक्शन भी सारी कहानी बयां कर रहे थे लेकिन नियमो के तहत ये आउट था और अचानक से अफगानिस्तान इस मैच को जीतने के करीब पहुंच गया था लेकिन अफगानिस्तान की ये खुशी कुछ ही सेकेंड तक टिकी क्योंकि अगली ही गेंद पर कीवी बल्लेबाज मैट रोव ने दो रन लेकर अपनी टीम को मैच जिता दिया। इस मज़ेदार घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

मैच के बाद रन आउट के बारे में पूछे जाने पर नसीर खान ने कहा, "ये नियमों में है और इसीलिए मैंने ऐसा किया।" अफगानिस्तान के कप्तान ने ये भी कहा कि श्रेडर आउट होने से पहले "हर गेंद" पर नॉन-स्ट्राइकर की क्रीज छोड़ रहे थे। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि इस मैच का नतीजा कुछ भी रहा हो लेकिन मैच जिस परिस्थिति में था उस समय अफगानिस्तान के कप्तान को ऐसा नहीं करना चाहिए था। अफगानी कप्तान को अपनी इस हरकत के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार