10 मार्च, नागपुर (CRICKETNMORE)। आइसीसी वर्ल्ड टी- 20 राउंड के छठे मैच में अफगानिस्तान ने हांग- कांग को 6 विकेट से हराया


Advertisement

 

हांग कांग v  अफ़ग़ानिस्तान 
 

Scorecard | Commentary


Advertisement

टॉस: हांग- कांग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फऐसला किया

वैन्यू: विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर

हांग- कांग: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हांग- कांग की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन बनाए। हांग- कांग के तरफ से बल्लेबाजी में रयान कैम्पबेल ने 27 और अंशुमान रथ ने 28 रन की पारी खेली। इसके अलावा और कोई भी हांग- कांग बल्लेबाज रन नहीं बना पाया। जेम्स अटकिंसन ने 16 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे और 4 विकेट चटकाए। रशीद खान और गुल्बोदीन नैब को 1- 1 विकेट मिला।

अफगानिस्तान: 117 रन के लक्ष्य को अफगानिस्तान की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 119 रन बनाकर पा लिया। इस तरह से अफगानिस्तान ने हांग- कांग को 6 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान के तरफ से मो शाहज़ाद ने 41 रन बनाए तो साथ ही नूर ज़ादरान ने 35 रन का योगदान दिया। मोहम्मद नबी और नजीबुल्लाह ने भी 17 - 17 रन का योगदान देकर अफगानिस्तान को जीत दिलाने में खास भूमिका अदा करी। हांग – कांग के तरफ से रयान कैम्पबेल को 2 विकेट तो नदीम अहमद को 1 विकेट मिला।

Advertisement

मैन ऑफ द मैच: मोहम्मद नबी ( अफगानिस्तान)

टीमें

अफगानिस्तान: असगर स्तानिक्जई, नूर अली जडरन, मोहम्मद शहजाद, उस्मान घनी, मोहम्मद नबी, करीम सादिक, शाफिकुल्लाह, रशीद खान, आमिर हम्ज़ा, दवलत, शापूर, गुल्बदीन नैब, समीउल्लाह शेंवारी, नजीबुल्लाह, हामिद हसन।

Advertisement

हांगकांग: तनवीर अफज़ल एजाज़, अंशी रथ, जमी ऐतिकिनसन, बाबर हयात, रयान कैंपबेल, कार्टर, मार्क चम्पान, हसीब अमजद, नदीम, निज़कत खान, किंचित शाह, तनवीर अहमद, वकास बरकत, वकास खान।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार