Afghanistan vs Pakistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने हर बार की तरह इस बार भी मैच में जान फूंकने का काम किया और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। पाकिस्तानी बल्लेबाज रााशिद खान की गेंदों को पढ़ने में पूरी तरह से बेबस नजर आए थे।

Advertisement

बाबर आजम जो शानदार लय में नजर आ रहे थे वो भी राशिद की गेंदों को समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। राशिद खान ने अपने अंतिम ओवर में पाकिस्तान के कप्तान को क्लीन बोल्ड किया। वहीं बाबर आजम को आउट करने से पहले मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

Advertisement

राशिद खान ने अपने अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर लगभग बाबर आजम को चकमा दे दिया था लेकिन फील्डर नवीन उल हक ने गलती कर दी और कैच छोड़ दिया। फील्डर ने जैसे ही कैच छोड़ा वैसे रााशिद खान का रिएक्शन देखने लायक था वह काफी ज्याद गुस्से में नजर आए थे। हालांकि, बाबर आजम राशिद खान की अंतिम गेंद पर गच्चा खा गए और राशिद ने उन्हें बोल्ड करके अपना बदला ले लिया।

राशिद खान ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे। जिसे पाकिस्तान की टीम ने 1 ओवर शेष रहते प्राप्त कर लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार