वर्ल्ड टी- 20 के क्वालिफाइंग राउंड में अफगानिस्तान की टीम ने अपने ओपनिंग मैच यानि 8 मार्च को हुए मैच में  स्कॉटलैंड को 14 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। लेकिन उस मैच में एक ऐसी घटना घटी जिसे पूरा क्रिकेट जगत कभी नहीं भूलेगा। 


स्कोरकार्ड अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड


हुआ यू कि मैच की पहली पारी में जब अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद शानदार बल्लेबाजी कर 39 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए तो पवेलियन में पहुंचते वक्त अफगानिस्तान के कोच इंजमाम उल हक ने उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए हाई फाइव देने के लिए जैसे ही आगे बढ़े तो शहजाद ने अपने कोच के इस हाई फाइव पर ध्यान नहीं दिया और इंजमाम  को अनदेखा करते हुए दूसरी तरफ बढ़ गए जिसको देख इंजमाम खुद को असहज महसूस करने लगे ।

इसी क्रम में इंजमाम ने खुद को संभाला और अपने दूसरे खिलाड़ियों की तरफ इशारा करते हुए शहजाद से आगे निकल गए। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में साफ नजर आ रहा है कि कैसे इंजमाम इस वाक्ये से बचने के लिए अपने इस हाई फाइव को दूसरे खिलाड़ी को कुछ समझाने की शक्ल साबित कर रहे हैं लेकिन चेहरे पर उभरे भाव से साफ नजर आ रहा है कि इंजमाम किस कदर इस वाक्ये से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं । इस हास्याप्रद वाक्ये का वीडियों आने से सोशल मीडिया में इंजमाम का खुब मजाक बन रहा है।

वीडियों यहां देखें:

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार