Afghanistan’s 15-man Squad for the ICC Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड  ने पाकिस्तान औऱ यूएई में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में टॉप आर्डर बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की वापसी हुई है, जो टखने की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि मुजीब उर रहमान टीम का हिस्सा नहीं है,लेकिन टीम में मिस्ट्री स्पिनर एम गजनफर को शामिल किया है। 

Advertisement

 टीम में सिद्दीकुल्लाह अटल भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक सहित कुल 156 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। 

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सिलेक्टर अहमद सुलेमान खिल ने कहा, "मुजीब उर रहमान सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि उनके डॉक्टर ने उन्हें वनडे में वापसी से पहले पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ समय के लिए टी-20 पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी। यही कारण था कि वह हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे।"

दरविश रसूली, नांग्याल खरोती और बिलाल सामी को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया है। 

अफगानिस्तान टूर्नामेंट में ग्रुप बी का हिस्सा है औऱ अपना पहला मैच 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करांची में खेलेगी। इसके बाद 26 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ और 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। दोनों मुकाबले करांची के लाहौर स्टेडियम में ही खेले जाएंगे।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

Advertisement

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, नूर अहमद, फ़ज़ल हक फारूकी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।

रिजर्व खिलाड़ी: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती और बिलाल सामी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार