करांची/नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.) । विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी पर हमला बोलते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एजाज बट ने कहा है कि अफरीदी राष्ट्रीय टीम में रहने के हकदार नहीं हैं।

Advertisement

मौजूदा पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुलाकात के बाद बट ने पत्रकारों से कहा कि उनकी निजी राय यह है कि अफरीदी को टीम में नहीं होना चाहिये । उन्होंने कहा ,‘‘ यदि आप मेरी राय पूछें तो मुझे लगता है कि प्रदर्शन को देखते हुए वह टीम में रहने का हकदार नहीं है लेकिन यह फैसला चयनकर्ताओं को लेना है। यदि उन्हें लगता है कि वह अभी भी टीम में कुछ योगदान दे सकता है तो ठीक है। ’’

Advertisement

बट ने यह भी कहा कि अगर शहरयार की जगह कोई और पीसीबी अध्यक्ष होता तो अफरीदी को कप्तानी को लेकर बयानबाजी के कारण बर्खास्त कर देता। उन्होंने कहा ,‘‘ शहरयार नेक और ईमानदार इंसान है और मैने उन्हें कहा कि विश्व कप तक मिसबाह उल हक को हटाने की केाई जरूरत नहीं है भले ही उसका फार्म कैसा भी हो।’’

गौरतलब है कि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बट 2008 से 2011 तक पीसीबी के अध्यक्ष रहे । उन्होंने 2011 के बीच में अफरीदी को अनुशासनात्मक कारणों से टी20 और वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया था।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार