लाहौर, 25 मार्च | पूर्व पाकिस्तानी आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने कोरोना वायरस की महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसके लिए उनकी प्रशंसा हो रही है और प्रशंसा करने वालों में भारत के पूर्व स्टार आफ स्पिनर हरभजन सिंह भी शामिल हैं। अफरीदी ने मंगलवार को पाकिस्तान में लोगों को कुछ जरूरी चीजें दान की, जिसकी तस्वीर उन्होंने टिवटर पर पोस्ट की है।

Advertisement

अफरीदी ने टिवटर पर लिखा, "जरूरतमंद लोगों को कीटनाशक साबुन, सामान, खाना और कोरोना वायरस को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में एक शीट देने का आज तीसरा दिन था। साथ ही लोगों को घर पर रहने की सलाह दी। सब साथ मिलकर काम करें और दूसरों की मदद भी करें।"

Advertisement

अफरीदी की इस पोस्ट ने हरभजन का दिल जीत लिया और भज्जी ने इसके लिए पाकिस्तानी आलराउंडर की जमकर तारीफ की।

हरभजन ने लिखा, " मानवता के लिए बहुत अच्छा काम, शाहिद अफरीदी। ईश्वर हम सब पर कृपा करे। आपको और शक्ति मिले। दुनिया की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।"

अफरीदी ने अपनी तारीफ पर हरभजन का शुक्रिया अदा किया।

अफरीदी ने कहा, "मानवता से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इस शब्द के लिए शुक्रिया भज्जी। विश्व को इस समय एकजुट होने की जरूरत है। गरीब लोगों की मदद करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है ताकि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सके।"

Advertisement

पाकिस्तान में कोरोनाा के अब तक 1000 से अधिक मामले सामने आ चुके है जबकि सात लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार