आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। तेज गेंदबाज आकाश दीप के पूरे सीजन से बाहर होने के बाद टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। पहले से ही चोट से जूझ रही टीम के लिए अब रिप्लेसमेंट चुनना बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हुए और अब तेज गेंदबाज आकाश दीप भी लोअर बैक में स्ट्रेस इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस दोहरे झटके ने टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह हिला कर रख दिया है।

Advertisement

स्थिति और भी गंभीर इसलिए हो जाती है क्योंकि मथीशा पथिराना भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह शुरुआती कुछ मैच मिस करने वाले हैं। ऐसे में केकेआर के पास अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी साफ नजर आ रही है और टीम मैनेजमेंट को जल्द से जल्द सही रिप्लेसमेंट चुनना होगा।

1 सिमरजीत सिंह
रिप्लेसमेंट की रेस में सबसे पहला नाम सिमरजीत सिंह का सामने आ रहा है। सिमरजीत सिंह पहले आईपीएल में चेन्नई और हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। खासतौर पर दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में उन्होंने 11 मैचों में 20 विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल वह केकेआर कैंप के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिससे उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है।

2 आकाश मधवाल
दूसरा नाम आकाश मधवाल का है, जो आईपीएल में मुंबई और राजस्थान जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। मधवाल के पास टी20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव है और उन्होंने आईपीएल में 17 मैचों में 23 विकेट हासिल किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह भी मौजूदा समय में वह भी टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं और अपनी अनुभव के दम पर टीम में जगह बनाने के बड़े दावेदार हैं।

3 आर एस अंबरीश
तीसरा और सबसे दिलचस्प विकल्प युवा ऑलराउंडर आर एस अंबरीश हैं। महज 18 साल के इस खिलाड़ी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट लिए थे और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा केकेआर के इंट्रा-स्क्वॉड मैच में भी उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया है, जिससे टीम मैनेजमेंट की नजरें उन पर टिक गई हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब देखना होगा कि केकेआर इन तीनों में से किस खिलाड़ी पर भरोसा जताती है। क्योंकि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के बिना आगे बढ़ना आसान नहीं होता, और केकेआर के लिए सही रिप्लेसमेंट चुनना इस सीजन की सफलता तय कर सकता है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार